ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

नव वर्ष के स्वागत के लिए सजा नैनीताल, बारिश के बाद सुहावना हुआ मौसम 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। शहर के होटलों में नववर्ष के स्वागत में खूब धूमधड़ाका होगा। डीजे नाइट, लाइव बैंड और संगीत की स्वर लहरियों के बीच लोग नाचते गाते एक दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर कहेंगे। इसके लिए होटल और रेस्टोरेंट में बार्बी क्यू सजाए जाएंगे।

एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजन का लोग स्वाद लेंगे। हाई प्रोटीन फूड इस बार न्यू ईयर पर मेहमानों के लिए खास होगा। कुछ लोग इस मौके पर वैष्णो देवी, अयोध्या, वृंदावन की धार्मिक यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो कुछ युवा मनाली, गोवा, बैंकॉक, थाईलैंड, मलेशिया जाने की तैयारियां में हैं।

कुछ नए साल का स्वागत करने के लिए पहाड़ों पर जाने की योजना बना रहे हैं। टूरिस्ट एजेंसियों से जुड़े लोगों का कहना है कि उत्तराखंड, गोवा और हिमाचल प्रदेश में होटल की 80 फीसदी तक बुकिंग हो चुकी है।

कुछ लोग घर में ही न्यू ईयर सेलीब्रेशन करेंगे। कैंडल लाइट डिनर, म्यूजिक के साथ परिवार के साथ पार्टी करेंगे। आकाश खन्ना बताते है कि नैनीताल, मुक्तेश्वर, भीमताल के लिए भी लोग बुकिंग करा रहे हैं।

शहर के विभिन्न होटल संचालक सीमित लोगों के बीच आयोजन करने की जिला प्रशासन से अनुमति लेने में जुटे हैं। कुछ होटल संचालकों ने ऑकोजन बार लाइसेंस के लिए आवेदन किए हैं।

कुछ होटलों में लाइव बैंड खास होगा। वहीं बोन फायर के बीच पूल साइट डिनर का इंतजाम किया गया है। अलग-अलग थीम रखी गई है।

होटल ब्रॉडवे इन के मैनेजर असद ताज ने बताया कि नए साल पर रेस्टोंरेट में लाइव सिंगिग, डीजे और बूफे होगा। प्रत्येक व्यक्ति को निर्धारित शुल्क में अनलिमिटेड वेज और नॉनवेज खाना मिलेगा। तैयारियां पूरी कर ली गई है।

यह भी पढ़ें :  शराब से उजड़ता पहाड़: नशे की गिरफ्त में परिवार, बढ़ती हिंसा और बिखरते सपने

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.