ब्रेकिंग न्यूज़

 पहाड़ियों से चंडीगढ़ के बाबा को रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थल पर ले आई एसडीआरएफ के जवान 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

 नैनीताल।  खतरनाक पहाड़ियों में चंडीगढ़ के बाबा फंस गए जिन्हें देवदूत बनकर आए एस.डी.आर.एफ.के जवानों ने सकुशल रैस्क्यू किया।

नैनीतालपुलिस और एस.डी.आर.एफ.को आज दोपहर में सूचना मिली कि निगलार्ड नामक पहाड़ी पर एक व्यक्ति बुरी तरह से फंसा हुआ है।

इसके बाद तत्काल एस.डी.आर.एफ.की टीम को मौके पर रवाना किया गया। एस.डी.आर.एफ.की टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक राम सिंह बोरा ने किया और उनके साथ टीम के सदस्य सभी आवश्यक रैस्क्यू उपकरण ले गए।

कुछ ही समय में एस.डी.आर.एफ.की टीम खाई में उतरकर मौके पर पहुँच गई और रस्सियों के सहारे बाबा को रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थल पर ले आई।

दुर्गम पहाड़ी में फंसे 51 वर्षीय चंडीगढ़ निवासी बालक दास ‘बाबा’ को प्राथमिक उपचार देकर वैकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग और फिर सुरक्षित स्थान पर लाया गया।

बाबा ने कहा कि एस.डी.आर.एफ.टीम ने उन्हें नई जिंदगी ही नहीं दी है, बल्कि उनको भोजन पानी भी कराया।नैनीताल की पहाड़ियों से बाबा का रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थल पर ले आए एसडीआरएफ के जवान  नैनीताल की पहाड़ियों से बाबा का रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थल पर ले आए एसडीआरएफ के जवान  नैनीताल की पहाड़ियों से बाबा का रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थल पर ले आए एसडीआरएफ के जवान  नैनीताल की पहाड़ियों से बाबा का रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थल पर ले आए एसडीआरएफ के जवान  नैनीताल की पहाड़ियों से बाबा का रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थल पर ले आए एसडीआरएफ के जवान 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : असम के पूर्व DGP एवं वरिष्ठ IPS अधिकारी बीडी खर्कवाल का निधन, उत्तराखंड पुलिस में शोक की लहर; SSP नैनीताल ने आवास पर दी श्रद्धांजलि, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.