ब्रेकिंग न्यूज़

घर से पानी की मोटर चोरी कर ले जाने वाला आया मुखानी पुलिस की गिरफ्त में, चोरी की गई मोटरें बरामद

हल्द्वानी। भूपेंद्र कुमार पांडे निवासी माली बमोरी फेस 2 सुरभी कॉलोनी मुखानी हल्द्वानी द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पानी की 02 मोटरे व अन्य सामान घर से चोरी करने के सम्बन्ध में दी गई शिकायत के आधार पर धारा 379 भादवि का अभियोग बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक हरजीत सिंह राणा के सुपुर्द की गयी।

 प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण किये जाने हेतु पुलिस टीम गठन के दिये गये निर्देश पर  प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी  पंकज जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा चोरी में संलिप्त  1 व्यक्ति को चम्बलपुल तिराहे से चोरी किये 2 पानी की मोटरों के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति पूर्व में भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है।

गिरफ्तारी-
दीपू कश्यप उर्फ अमर कश्यप उम्र- 31 वर्ष पुत्र राकेश कश्यप निवासी लालडाट रोड शिव बिहार प्राइमरी स्कूल वाली गली मुखानी
बरामदगी-2 पानी की मोटरें
पुलिस टीम-
1- उप निरीक्षक हरजीत राणा
2- कान्स0 रणवीर सिंह मत
3- कान्स0 बलवंत सिंह

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज, 9 न्याय पंचायतों के 108 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.