ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

वोट नहीं डाला तो लगेगा 350 रुपए का जुर्माना! चुनाव आयोग ने बताया क्या है इस दावे का सच

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है. इस पोस्ट में को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में वोट न देने वालों के बैंक अकाउंट से 350 रुपये कट जाएंगे।

पोस्ट में यह दावा भी किया जा रहा है कि जिन वोटर्स के बैंक अकाउंट में पैसे नहीं होंगे, उनका यह पैसा मोबाइल रिचार्ज के समय कट जाएगा।

इसको लेकर चुनाव आयोग ने प्रतिक्रिया दी है. इलेक्शन कमीशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है और आयोग ने ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लिया है. वहीं, भारत सरकार की प्रेस एजेंसी प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो  ने भी इस दावे को फर्जी बताया है. पीआईबी ने लोगों से कहा है कि वह इस तरह की भ्रामक खबरों को शेयर न करें।लोकसभा चुनाव 2024 : वोट नहीं डाला तो लगेगा 350 रुपए का जुर्माना, क्या है इस दावे का सच….

क्या है वायरल मैसेज का दावा?
वायरल मैसेज में कहा जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में जो मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे, चुनाव आयोग उनके बैंक खातों से 350 रुपये काट लेगा. अगर आपका अकाउंट नहीं है तो आपके मोबाइल से पैसे काट लिए जाएंगे. इसके लिए मिनिमम 350 रुपये का रिचार्ज कराना होगा, इससे कम रकम से फोन रिचार्ज ही नहीं होगा।

लोकसभा चुनाव 2024 : वोट नहीं डाला तो लगेगा 350 रुपए का जुर्माना, क्या है इस दावे का सच….

मैसेज में कहा गया है कि कोई वोटर इस आदेश के खिलाफ कोर्ट न जा पाए, इसके लिए आयोग ने पहले ही कोर्ट से मंजूरी ले ली है। इसके खिलाफ अब कोई भी शख्स याचिका दायर नहीं कर सकता।

19 अप्रैल को होगी वोटिंग
पिछली बार की तरह इस बार भी देशभर की 543 लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में वोटिंग होगी. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा. दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल, तीसरे फेज के लिए 7 मई और चौथे चरण के लिए 13 मई को वोटिंग होगी।

वहीं, पांचवें फेज के लिए 20 मई, छठे चरण के लिए 25 और सांतवें चरण के लिए 1 जून को वोटिंग होगी. चार जून 2024 को आम चुनाव के नतीजों का ऐलान को किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आमा मंदिर से हरीश पनेरू ने किया चुनावी शंखनाद, भीमताल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऐलान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.