हल्द्वानी के गौलापार में 11 वर्षीय अमित की हत्या, आखिर पुलिस ने पड़ोसी के गौशाला में सिर और हाथ किया बरामद, तांत्रिक एवं अनुष्ठान की आशंका, पुलिस आज मामले का  कर सकती है पर्दाफाश

हल्द्वानी। गौलापार में 11 वर्षीय मासूम अमित मौर्या की दर्दनाक हत्या के मामले में पुलिस को छह दिन बाद बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मासूम का सिर और हाथ बरामद कर लिए हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे तांत्रिक अनुष्ठान की आशंका जताई जा रही है।

घटना बीते सोमवार की है, जब अमित घर के पास कोल्ड ड्रिंक लेने निकला था और अचानक लापता हो गया। अगले दिन खेतों के पास एक कट्टे में उसका धड़ मिला, लेकिन सिर और हाथ गायब थे।

इस वीभत्स वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजन व स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया और लगातार खोजबीन शुरू की।

जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि हत्या मासूम के पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने की है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने हत्या के पीछे तांत्रिक क्रिया से जुड़े कारणों का जिक्र किया है। इसी आधार पर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मासूम का सिर और हाथ बरामद किए।

हालांकि, पुलिस इस पहलू की गहन जांच कर रही है और आज मामले का आधिकारिक खुलासा किए जाने की संभावना है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड हाईकोर्ट को मिला सातवां स्थायी न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय ने ली शपथ

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.