हल्द्वानी। पूरे देश की तरह हल्द्वानी में भी भाई-बहन के अटूट स्नेह का त्यौहार रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में हल्द्वानी जेल में भी रक्षाबंधन का आयोजन हुआ।

जिसमें कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने महिला बंदियों के साथ यह पर्व मनाया इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की पत्नी विजेता रावत, जेल के अधीक्षक प्रमोद पांडेय समेत जेल के सभी स्टाफ मौजूद रहे।कमिश्नर रावत ने जाने-अनजाने अपराध में बंद महिला बंदियों से राखी बंधवाई और उनको आशीर्वाद दिया।

इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याओं पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि कई महिला बंदियों के भाई इस बार राखी पर उनसे मिलने नहीं आ सके।

ऐसे में उनकी भावनाओं को समझते हुए उन्होंने जेल आकर उनके साथ यह पावन पर्व मनाने का निर्णय लिया और सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  UKSSSC भर्ती परीक्षाओं को बड़ा झटका: जूनियर असिस्टेंट से असिस्टेंट अकाउंटेंट तक की परीक्षाएं स्थगित, नई तारीखों का इंतजार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.