ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तर प्रदेश के 9 सीटों पर हुए की परिणाम आने शुरू हो चुके हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा(BJP) को 8 सीटोंं पर बढ़त मिलती दिख रही है, वहीं 1 सीटों पर सपा भी आगे दिख रही है।

यूपी में मतगणना शनिवार (23 नवंबर) सुबह 8 बजे शुरू होगी। अप्रैल-मई में हुए संसदीय चुनाव के बाद से यह एक महत्वपूर्ण चुनावी प्रक्रिया है। उत्तर प्रदेश के मीरापुर, कुंदरकी, सीसामऊ, कटेहरी, फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद, करहल और खैर सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव हुए थे।

2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा(BJP) ने 403 सीटों में से 255 सीट जीत कर सरकार बनाई थी। वहीं अखिलेश यादव के हिस्से में 111 सीटें आई थीं। वहीं इस चुनाव परिणाम का आगामी 2027 में होने वाले आम चुनाव के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। उपचुनाव के परिणामों का आगामी चुनाव पर गहरा असर देखने को मिल सकता है।

20 नवंबर को झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा के साथ ही यूपी का उपचुनाव भी हुए थे। आज 23 नवंबर को मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। प्रदेश में जहां सीसामऊ में सबसे कम 20 राउंड की मतगणना होगी तो वहीं करहल, फूलपुर व मझवां में सबसे अधिक 32 राउंड में मतों की गिनती होगी।

इन सभी 9 सीटों पर हुए उपचुनाव में कुल 49.30 प्रतिशत मतदान हुए हैं। वहीं प्रदेश में ऐसे चार सीटें है जहां 50 प्रतिशत से भी कम मतदान हुए है। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव से उपचुनाव में बहुत कम मतदान हुए हैं। 2022 में 61.03 प्रतिशत मतदान हुए थे।

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय खेल दिवस पर डीएसबी परिसर में मेजर ध्यानचंद को किया गया याद
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.