ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

दिनदहाड़े पत्रकार पर किया जानलेवा हमला

उत्तराखंड में खनन माफियाओं के हौंसवे बुलंद हो रहे हैं। पौड़ी गढ़वाल में खनन माफियाओं ने कवरेज करने गए एक पत्रकर पर ही हमला कर दिया।

इस हमले में पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्रकार ने इसकी तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

पौड़ी जिले के कोटद्वार खनन माफियाओं के हौंसले इस कदर बढ़ गए हैं कि दिन दहाड़े प्रशासन की नाक के नीचे नदियों से अवैध खनन करते हैं।

अगर कोई पत्रकार इनकी चोरी को उजागर करने घटनास्थल पर पहुंचता है तो ये माफिया जानलेवा हमला कर देते हैं। ऐसा ही मामला पौड़ी गढ़वाल से सामने आया है।

पौड़ी के कोटद्वार के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस घायल पत्रकार को मेडिकल के लिए अस्पताल ले गई।

पत्रकार के सिर पर तीन टांके लगे हैं। पुलिस ने भी हमले में घायल पत्रकार की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, हल्द्वानी-रामनगर में मिठाई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

You missed

error: Content is protected !!