ब्रेकिंग न्यूज़

 हरिद्वार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने खुद की ही हत्या की साजिश रच दी। हैरान कर देने वाली इस साजिश का मकसद था…जमीनी विवाद में विरोधी पक्ष को फंसाना।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने ही लाइसेंसी हथियार से कुछ युवकों के साथ मिलकर अपनी गाड़ी पर गोली चलवाई और फिर थाने में शिकायत देकर यह दावा किया कि उसकी हत्या की सुपारी 30 लाख रुपये में दी गई है।
लेकिन पुलिस की गहन जांच ने पूरे मामले का सच सामने ला दिया। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि पुलिस ने मामले में शामिल मुख्य साजिशकर्ता जाकिर…जो कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य है, सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं:
जाकिर निवासी घोड़ेवाला, बहादराबाद (मुख्य साजिशकर्ता)

खालिक निवासी घोड़ेवाला, बहादराबाद

उस्मान निवासी जलालपुर, कोतवाली रुड़की

सोहेल निवासी सोत मोहल्ला, कोतवाली रुड़की

आजम निवासी कान्हापुर, कोतवाली रुड़की

शाजिद निवासी घोड़ेवाला, बहादराबाद
पुलिस के मुताबिक जाकिर ने जानबूझकर अपनी ही हत्या का नाटक रचाया ताकि जमीनी विवाद में विरोधी पक्ष को सलाखों के पीछे भिजवा सके। लेकिन बहादराबाद पुलिस ने समय रहते साजिश की परतें खोल दीं और आरोपियों को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें :  वीर जवानों के साथ रक्षाबंधन: सरिता आर्या ने बांधा रक्षा सूत्र, राष्ट्रसेवा के संकल्प को किया मजबूत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.