ब्रेकिंग न्यूज़

कपकोट में नाबालिग से दुष्कर्म व गर्भपात का मामला, आरोपी गिरफ्तार

बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात कराने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार 7 अप्रैल को पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी पिछले दो वर्षों से 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुराचार कर रहा था और इस दौरान उसका गर्भपात भी कराया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी भूपाल साह (47 वर्ष), निवासी मल्लादेश फरसाली, कपकोट को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ-साथ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और चर्चाओं का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल: 18 सितंबर, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.