ब्रेकिंग न्यूज़

ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत कोतवाली हल्द्वानी एवम रामनगर पुलिस द्वारा पीस कमेटी की गोष्ठी

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा निर्देश पर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  नितिन लोहनी द्वारा कल दिनाँक- 11/04/2024 को ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कोतवाली परिसर के मीटिंग हॉल में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।

उक्त के दृष्टिगत क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पीस कमेटी के सदस्यों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।

ईद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु कानून एवं शान्ति व्यवस्था से सम्बन्धित विषय एवम महत्वपूर्ण विषयों पर वार्ता की गयी। सभी जन सामान्य से आपसी सौहार्द व भाईचारे की भावना के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई।
सोशल मीडिया या अन्य माध्यम में सांप्रदायिकता या अन्य के संबंध में किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने, भ्रामक, झूठी खबरों व किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि जिससे किसी भी तरह की कानून व्यवस्था प्रभावित हो के संबंध सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस को दिए जाने की अपील की गई।

इसके अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक श्री अरुण सैनी द्वारा भी रामनगर थाने में पीस कमेटी* के सदस्यों के साथ ईद पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. को लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का विशेष सम्मान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.