ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल। हैड़ाखान क्षेत्र के तोक ब्युरा में हरीश पनेरु के नेतृत्व में आयोजित नुक्कड़ जनसभा में जमरानी बांध परियोजना से प्रभावित परिवारों की समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं।

जनसभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और अधिकारों को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की।

ग्रामीणों ने कहा कि जमरानी बांध परियोजना के तहत डूब क्षेत्र में आने वाले परिवारों को सरकार की ओर से भूमि के बदले प्रत्येक परिवार को एक एकड़ भूमि उपलब्ध कराने तथा समुचित पुनर्वास का आश्वासन दिया गया था। लेकिन वर्षों बाद भी इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे प्रभावित परिवार खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

जनसभा को संबोधित करते हुए हरीश पनेरु ने कहा कि डूब क्षेत्र के प्रभावित परिवारों के साथ न्याय होना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि एक माह के भीतर प्रत्येक प्रभावित परिवार को पुनर्वास हेतु एक एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जाए तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो क्षेत्रीय जनता के सहयोग से उग्र जनआंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

पनेरु ने कहा कि प्रभावित परिवारों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनकी आवाज बुलंद की जाती रहेगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी जेल परिसर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस की त्वरित कार्यवाही—3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.