नवनिर्मित वैली ब्रिज पर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विधायक भगत ने यातायात शुरू करवाया

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी। चकलुवा निहाल नाले पर नवनिर्मित वैली ब्रिज का रविवार को कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने रिब्बन काट कर भारी वाहनों के लिए खोल दिया ।

हरी झंडी दिखाकर विधायक भगत ने वैली ब्रिज पर यातायात शुरू करवाया । लोक निर्माण विभाग को स्थाई समाधान हेतु डबल लेन पुलिया का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं ।कालाढूंगी :  विधायक बंशीधर भगत ने हरी झंडी दिखाकर नवनिर्मित वैली ब्रिज पर शुरू करवाया यातायात

गौरतलब है विगत 12 जुलाई को भारी बरसात के चलते चकलुवा क्षेत्र में निहाल नाले पर बनी पुलिया के बह जाने से हल्द्वानी रामनगर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी , जिससे यात्रियों एवं स्थानीय जनता को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए काफी लंबा सफर तय करना पड़ रहा था ।

रामनगर कालाढूंगी क्षेत्र से हल्द्वानी मंडी पहुंचने वाले काश्तकारों को एवं हल्द्वानी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था । इस दौरान छोटे वाहनों को चकलुवा गांव के रास्ते और भारी वाहनों को बाजपुर रुद्रपुर होते हुए हल्द्वानी भेजा जा रहा था ।

विधायक बंशीधर भगत ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में स्थानीय निरीक्षण कर मुख्य मार्ग के लगभग चार मीटर बहे हिस्से पर अस्थाई वैली ब्रिज निर्माण करने के निर्देश इस आशय के साथ दिए थे कि 15 दिन के भीतर वैली ब्रिज का निर्माण सुनिश्चित हो और भारी वाहनों के लिए यातायात सुचारू हो सके ।
विधायक बंशीधर भगत ने वैली ब्रिज को यातायात के लिए निर्धारित समय पर खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की तत्परता की सराहना करते हुए
बताया 16.8 टन भार क्षमता के वैली ब्रिज निर्माण में 1.5 करोड़ लागत का वैली ब्रिज एवं आधारभूत संरचना के निर्माण कार्य में लगभग 50 लाख की लागत से निर्मित वैली ब्रिज आज यातायात के लिए खोल दिया गया है ।

विधायक भगत ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी को मौके पर निर्देशित करते हुए कहा स्थाई समाधान के लिए डबल लेन पुलिया के लिए स्थान चयन एवं प्रस्ताव तैयार कर जल्द शासन को भेजने को कहा है ।

यातायात सुचारू होने से स्थानीय जनता एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने भारी वाहन स्वामियों , काश्तकारों एवं छात्र छात्राओं ने राहत की सांस ली है , वैली ब्रिज के सुभारंभ के मौके पर मौजूद स्थानीय काश्तकार , भाजपा कार्यकर्ताओ ने विधायक बंशीधर भगत का त्वरित कार्यवाही के लिए आभार जताया एवं फूलमालाओं से स्वागत अभिनंदन किया ।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल , गोपाल बुडलाकोटी, हरीश मेहरा , विनोद बुडलाकोटी, महेंद्र दिगारी, भगवान तिवारी , कविता वालिया , दीवान बिष्ट , कुंदन जंतवाल , पुष्कर बोरा , प्रकाश भट्ट , तारा दत्त रखोलिया , छत्र सिंह कन्याल , नरेंद्र सामंत , मदन मोहन देउपा , मनमोहन बसेडा , राजेंद्र जलाल , नवीन पांडे , जगत सिंह मेहरा , श्याम दत्त रखोलिया , एवं अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी , अवर अभियंता ललित तिवारी , कनिष्ठ अभियंता गणेश रौतेला मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग तेज, 20वें दिन भी जारी रहा धरना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.