ब्रेकिंग न्यूज़

उधमसिंह नगर। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने उत्तराखंड आंदोलन का मुख्य केंद्र खटीमा की धरती से नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र की जनता से व्यवस्था परिवर्तन का किया आह्वान और कहा “सही आकलन के साथ सक्षम का करें चुनाव” और व्यवस्था परिवर्तन हेतु वोट का सही इस्तेमाल कर सही का चुनाव करें।खटीमा : कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने खटीमा से जनता से परिवर्तन का किया आह्वान

कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने आज खटीमा और नानकमत्ता विधानसभा में विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।
खटीमा विधानसभा के दरियानाथ, बिगराबाग, सिसैया, सत्रह मिल, बाइसपुल, ख़िलड़िया और भगचुरी गांव में तथा नानकमत्ता विधानसभा के चारुबेटा, झनकट, इस्लामनगर और नगर पालिका खटीमा के वार्ड 19 मे जनसभाओं नुक्कड़ सभाओं और जनसंपर्क के माध्यम से ताबड़ रतोड़ प्रचार प्रसार किया।

जनता से मिल रहे अभूतपूर्व प्यार और आशीर्वाद से अभिभूत होकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कहा कि आप सबको अपने वोट की कीमत को समझना होगा, आपका एक-एक वोट बहुत कीमती है।खटीमा : कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने खटीमा से जनता से परिवर्तन का किया आह्वान

सोच समझ के साथ सही आकलन कर सक्षम व्यक्ति का चुनाव आपको विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करेगा और भावनाओ में बहकर अगर वोट गलत को दे दिया तो फिर 5 साल आपके पास पछतावा ही रह जायेगा।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि खटीमा/नानकमत्ता की जनता से उनका पुराना नाता है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि खटीमा/नानकमत्ता की जनता सही चुनाव करेगी जैसा उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनावों में किया था।खटीमा : कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने खटीमा से जनता से परिवर्तन का किया आह्वान
प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उत्तराखंड के किसानों और जवानों को और बेटी अंकिता भंडारी को कांग्रेस ही न्याय दे सकती है। इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को संसद पहुँचाकर कांग्रेस के हाथ को मजबूत करें।

उपनेता प्रतिपक्ष/विधायक खटीमा भुवन कापड़ी ने कहा कि वर्तमान सांसद महोदय खुद हार स्वीकार कर चुके है इसलिए जगह जगह जनता से माफी मांग रहे है। खटीमा और नानकमत्ता की देवतुल्य जनता समझदार है और कांग्रेस के हाथ को मजबूत कर क्षेत्र के रुके विकास को गति देने का कार्य करेगी।खटीमा : कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने खटीमा से जनता से परिवर्तन का किया आह्वान
विधायक नानकमत्ता गोपाल सिंह राणा ने कहा कि कांग्रेस शासन में हमेशा ही थारू समाज का सर्वागीण विकास हुवा है इसलिए थारू समाज ने हमेशा कांग्रेस के हाथ को मजबूती दी है। नानकमत्ता और खटीमा क्षेत्र मे विकास को गति देने के लिए हम सभी को कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को जीताकर संसद पहुँचाना है।
इस दौरान पीसीसी सदस्य बॉबी राठौड़, खटीमा नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद्र, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्र आर्य, कल्पना कन्याल, नवीन जोशी (पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष), रमेश रौतेला, दीपक कुमार, खतीजा मलिक, अशोक राणा, संतोष चंद्र, प्रदेश संगठन सचिव गिरीश पपनै, पंकज टम्टा, कुंदन चंद्र, भरत पाण्डे, पीसीसी लीला चंद्र, उमेश चंद्र, प्रदीप कुमार, ग्राम प्रधान मुकेश कुमार सहित दर्जनों कांग्रेसी, कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के जनसंपर्क अभियान के सारथी बने।

कल काँग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी नैनीताल जिले की नैनीताल, भीमताल और हलद्वानी विधानसभा में रोड शो और जनसंपर्क करेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : इको फ्रेंडली रूप में तैयार हो रहीं मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमाएं, केले के पेड़, बांस, घास और प्राकृतिक रंगों का हो रहा इस्तेमाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.