ब्रेकिंग न्यूज़

लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आज यानी मंगलवार 4 जून को घोषित हो रहा है। 7 चरणों में हुए लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की सभी पांच सीटों के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था।

उत्तराखंड पारंपरिक तौर पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है। रुझानों में जो आंकड़े दिख रहे हैं, वह इस बात को और भी पुख्ता करते हैं। चलिए जानते हैं पांचों सीटों का रुझान क्या है 

अल्मोड़ा सीट का हाल

बात करें उत्तराखंड में कुमाऊं क्षेत्र की अल्मोड़ा सीट की तो यहां पर भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय टमटा को फिर से उम्मीदवार बनाया। खबर लिखे जाने तक रुझानों में अजय ने 2 लाख, 31 हजार 193 वोट हासिल कर लिए थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 1 लाख, 30 हजार 368 मत मिले थे। यहां भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा  ने जीत हासिल की।

नैनीताल-उद्धमसिंह नगर सीट का हाल

कुमाऊं क्षेत्र की इस सीट पर सत्तारूढ़ भाजपा ने केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट को एक बार फिर प्रत्याशी बनाया और रुझानो में उन्होंने खबर लिखे जाने तक 4 लाख, 69 हजार 812 वोट हासिल कर लिए थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी 2 लाख, 7 हजार, 988 मत मिले थे। बीजेपी उम्मीदवार अजय भट्ट ने 3 लाख से अधिक मतों से विजय प्राप्त की।

हरिद्वार सीट का हाल

धार्मिक नगरी भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खबर लिखे जाने तक 2 लाख, 47 हजार 102 वोट हासिल कर लिए थे। जबकि उनके सामने खड़े हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को सिर्फ 42 हजार 885 मत मिले थे।  हरिद्वार सीट से  पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जीत हासिल की।

टिहरी गढ़वाल सीट पर किसे बढ़त

टिहरी गढ़वाल सीट पर भाजपा उम्मीदवार महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने खबर लिखे जाने तक 1 लाख, 65 हजार 371 वोट पाए हैं, जबकि दूसरे नंबर के प्रत्याशी को 90 हजार 574 मत मिले थे।भाजपा उम्मीदवार महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने जीत हासिल की।

गढ़वाल में किसका डंटा बजा

गढ़वाल सीट से भाजपा ने अनिल बलूनी को एक बार फिर प्रत्याशी बनाया और उन्होंने पार्टी को निराश नहीं किया। खबर लिखे जाने तक रुझानों में उन्होंने 1 लाख, 90 हजार 384 वोट पा लिए थे, जबकि दूसरे नंबर के प्रत्याशी को 97 हजार 296 वोट मिले थे। भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा के रवि टम्टा के उड़ने वाले वाहन को गडकरी का भरोसा,उड़ने वाले वाहन के प्रोटोटाइप को मिलेगी वित्तीय मदद
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.