ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (रिटायर्ड) B. C. Khanduri के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

कूटा पदाधिकारियों ने इसे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनके निधन से उत्तराखंड ने एक अनुशासनप्रिय, ईमानदार और विकास के प्रति समर्पित जननेता को खो दिया है।

कूटा ने अपने शोक संदेश में कहा कि मेजर जनरल (रिटायर्ड) बी.सी. खंडूरी भारतीय सेना के जांबाज अधिकारी होने के साथ-साथ उत्तराखंड की राजनीति के एक मजबूत और सम्मानित स्तंभ रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के रूप में प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कूटा की ओर से अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. शिवांगी, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. रितेश साह, डॉ. सुषमा टम्टा सहित एलुमनी सेल अध्यक्ष डॉ. बी.एस. कालाकोटी, डॉ. एस.एस. सामंत, डॉ. जी.के. जोशी, प्रो. उमा मेलकानिया, ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे और डॉ. भावना पांडे ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल बैंक के मूल बैंक में विलय का मुद्दा सांसद अनिल बलूनी के समक्ष उठा, NBOA प्रतिनिधिमंडल ने रखी संगठन की मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.