लालकुआं। पुलिस द्वारा वन विभाग लालकुआँ की टीम के साथ संयुक्त रुप चैकिंग के दौराने पी0डब्लू0डी0 रोड के पास लालकुआं से हल्द्वानी की ओर जा रहे वाहन संख्या UK04CA7892 छोटा हाथी जिसके पीछे के हिस्से में तिरपाल ढका था , के सन्दिग्ध प्रतीत होने पर वाहन को रोककर चैक किया गया तो उसमें सागौन के 14 अदद लट्ठे पाये गये ।

वाहन छोटा हाथी में 3 व्यक्ति क्रमशः
1- दानू सिंह बिष्ट पुत्र पप्पू सिंह विष्ट निवासी गांधीनगर वार्ड नं0 2 लालकुआँ उम्र- 30 वर्ष 

2-करनदीप सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी –बजरी कम्पनी लालकुआं उम्र- 20 वर्ष,

3- पिन्टू पुत्र ख्याली राम निवासी बंगाली कालौनी लालकुआँ उम्र- 24 वर्ष जा रहे थे।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि बरामद सागौन प्रजाति के लट्ठो से सम्बन्धित कोई भी वैध अभिवहन प्रपत्र नही दिखा पाये । जिनकी कीमत लगभग 1,10,000/- रुपया है।
अभियुक्तगणो द्वारा अनुचित आर्थिक लाभ कमाने के लिये सागौन प्रजाति के लट्ठो का अवैध रुप से चोरी कर परिवहन किया जा रहा था।
वन विभाग की टीम द्वारा बरामद माल को कब्जे वन विभाग के लेकर उक्त तीनो अभियुक्तगंणो के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम के अन्तर्गत धारा – 26(1)च छ/41/42/52 क भारतीय वन अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर मा0न्या0 के समक्ष पेश कराया जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 23 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.