ब्रेकिंग न्यूज़

देहरादून। चर्चित वकील हत्याकांड का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि वकील की हत्या किसी बाहरी हमलावर ने नहीं, बल्कि उसके सगे छोटे भाई ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पटेलनगर क्षेत्र के भुड्डी गांव निवासी वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद परिवार और क्षेत्र में आक्रोश का माहौल था तथा शुरुआती तौर पर हत्या के पीछे बाहरी लोगों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही थी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में किसी बाहरी व्यक्ति के घर में आने-जाने के प्रमाण नहीं मिले। वहीं घर के अंदर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी हटाई गई थी, जिससे पुलिस का संदेह परिवार के भीतर ही किसी व्यक्ति पर गहरा गया।

सख्ती से पूछताछ करने पर मृतक के छोटे भाई ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पैसों के लेन-देन और उसकी गलत आदतों को लेकर अक्सर कहासुनी होती रहती थी। इसी रंजिश के चलते उसने अपने बड़े भाई की हत्या की साजिश रची और गोली मारकर वारदात को अंजाम दे दिया।

पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मामले का शीघ्र खुलासा कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, खाद्य पदार्थों की सघन जांच के निर्देश
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.