हल्द्वानी। आज नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने लोकसभा चुनाव को लेकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा देश की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है, पिछले कई सालों से केंद्र और राज्य सरकार का कामकाज पूरी तरह से निराशाजनक रहा है।
यशपाल आर्य ने कहा 2014 के लोकसभा चुनाव से लेकर 2024 के लोकसभा चुनाव तक हर मुद्दे बदले हैं महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार, पलायन बिगड़ती कानून व्यवस्था, उत्तराखंड के जल जंगल जमीन को निजी हाथों में दिए जाने अंकित भंडारी हत्याकांड जैसे कई अहम मुद्दे हैं।
जो आज भी जनता के दिमाग में है प्रदेश के अंदर विकास अवरुद्ध हो गया है संवैधानिक संस्थाओं पर अवैध कब्जा किया जा रहा है जिससे लोकतंत्र की हत्या हो रही है।
उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं के अंदर उत्साह का माहौल है उनके सभी लोकसभा प्रत्याशी पूरे तरीके से मजबूत हैं और 2024 के चुनाव में कांग्रेस को सफलता हासिल होगी।





































