ब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी ने तीन राज्यों के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इन तीनों लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नेड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन और राज्य मंत्री नीतिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हैं।

वहीं संबंधित राज्यों से कई बड़े बीजेपी नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है. राज्यों से स्टार प्रचारकों की सूची में कुछ ऐसे भी नाम हैं जो विधानसभा चुनाव में हार गए थे या वर्तमान लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट भी नहीं मिला है।

गौरतलब है कि पहले चरण के चुनाव में 25 दिन से भी कम समय बचे हैं. 19 अप्रैल को देश में लोकसभा चुनाव के तहत पहले चरण का मतदान होगा।

बिहार से अश्वनि चौबे भी स्टार प्रचारक
बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची में कई ऐसे नाम हैं जिन्हें टिकट तो नहीं मिला है लेकिन वे इस सूची में शामिल हैं. बिहार से अश्वनि चौबे भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं. जबकि सैयद शाहनवाज हुसैन में अन्य चुनावों की तरह इस चुनाव में भी बिहार से स्टार प्रचारक बने हैं।

प्रमुख केंद्रीय नेताओं के अलावा बिहार से सुशील कुमार मोदी, मंगल पांडे, संजय जायसवाल, रेणु देवी, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, अनिल शर्मा, निवेदिता सिंह और निक्की हेंब्रेन जैसे नेता भी शामिल हैं।BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, PM मोदी, शाह, गडकरी की हर राज्य में मांग

वहीं दिल्ली में पिछले 10 साल से सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी भी बिहार के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं. बिहार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी स्टार प्रचारक बने हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : जीएसटी विभाग पर उत्पीड़न का आरोप, व्यापारियों ने दी अनिश्चितकालीन बाजार बंद की चेतावनी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.