ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल उधमसिंह नगर सीट से लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने पूछे कई सवाल, नैनीताल लोकसभा से क्यो किया सौतेला व्यवहार जवाब दे वर्तमान सांसद।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने आज स्वराज आश्रम, कांग्रेस भवन हल्द्वानी मे प्रेसवार्ता कर वर्तमान सांसद से पूछे कई सवाल।

उत्तराखंड के लाखों युवाओं के सेना में भर्ती होने के सपने को क्यो तोड़ा.?

अग्निवीर योजना लागू कर आपने उत्तराखंड और देश के नौजवानों के साथ अन्याय कर उन्हें सड़क पर क्यों छोड़ दिया?

10 करोड की सांसद निधि से लोकसभा क्षेत्र की जनता को क्यो किया वंचित, जबकि 10 करोड़ से विकास के कई कार्य हो सकते थे।

हल्द्वानी। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा आधार पर्यटन है, पर्यटन राज्य मंत्री रहते हुवे आपने उत्तराखंड मे पर्यटन को बढ़ाने की दिशा मे क्या कार्य किये? पर्यटन राज्यमंत्री होना आपके लिए तो भाग्यशाली रहा लेकिन उत्तराखंड के लिए दुर्भाग्यशाली। 

आपके रक्षा राज्यमंत्री रहते उत्तराखंड के एक जिले का चयन भी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए क्यो नही हुवा, जबकि उत्तर प्रदेश के 6 शहर और तमिलनाडु के हर जिले को डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में शामिल किया गया है।

इससे इन दोनों राज्यों में लाखों करोड़ का निवेश और लाखों रोजगार पैदा होंगे। हमें उम्मीद थी कि आप अपने प्रदेश के लिए भी कुछ करेंगे, परंतु यहाँ भी सिर्फ निराशा ही मिली।
उत्तराखंड के 5 शहरों मे नवीन केंद्रीय विद्यालय खोले जाने का प्रस्ताव कागजों पर स्वीकृत है। इसमें एक भी केंद्रीय विद्यालय उधम सिंह नगर-नैनीताल लोकसभा क्षेत्र में नहीं है।

सांसद महोदय बताएं कि केंद्र सरकार में मंत्री रहने के बावजूद उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में एक भी नवीन केंद्रीय विद्यालय खोलने का प्रयास क्यों नहीं किया?

आपके रक्षा राज्यमंत्री रहते उत्तराखंड में नवीन सैनिक स्कूल खोलने का प्रस्ताव पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के मोड पर क्यों गया? क्या आप एक सैनिक स्कूल भी सरकारी खर्च पर नहीं खोल सकते थे।

प्रकाश जोशी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही सर्वप्रथम स्व. इंदिरा हृदयेश जी के सपने, दमुवादूँगा वासियों को जमीनों का मालिकाना हक दिलाने का कार्य किया जायेगा। गौला खनन कार्य को वन निगम से बाहर नही जाने दिया जायेगा।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि केंद्र में रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री जैसे मंत्रालय संभालने के बाद भी लोकसभा क्षेत्र को विकास कार्यो से दूर रखना वर्तमान सांसद की अकर्मणता को दर्शाता है।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि गौलापार में पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण योजना अंतराष्ट्रीय स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सहित अंतराष्ट्रीय स्तर चिड़ियाघर जैसी योजनाओं का रसातल में जाना पर्यटन राज्य मंत्री जी की कार्यशैली को दर्शाता है।लोकसभा चुनाव 2024 : प्रकाश जोशी ने पूछे कई सवाल, नैनीताल लोकसभा से क्यो किया सौतेला व्यवहार जवाब दे वर्तमान सांसद

हल्द्वानी कुमाऊँ का प्रवेश द्वार और उत्तराखंड की आर्थिक राजधानी है, सांसद निधि से हल्द्वानी विधानसभा में कोई कार्य हुवे है तो सांसद जी बताये।

जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि नैनीताल जिले में पर्यटन के क्षेत्र में विकास की अभूतपूर्व संभावनाएं है लेकिन पर्यटन राज्यमंत्री जी पर दूरदर्शिता का अभाव साफ दिखता है और नैनीताल जिले को इसका बहुत बड़ा नुकसान झेलना पड़ा।लोकसभा चुनाव 2024 : प्रकाश जोशी ने पूछे कई सवाल, नैनीताल लोकसभा से क्यो किया सौतेला व्यवहार जवाब दे वर्तमान सांसद
महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट ने कहा कि भाजपा ने हमेशा लोगो को छलने का कार्य किया है, खनन कारोबार से जुड़े हज़ारों परिवारों पर आर्थिक संकट उत्पन्न कर शांत प्रदेश में अराजकता को बढ़ाने का कार्य किया और सांसद महोदय चुप रहकर देखते रहे।लोकसभा चुनाव 2024 : प्रकाश जोशी ने पूछे कई सवाल, नैनीताल लोकसभा से क्यो किया सौतेला व्यवहार जवाब दे वर्तमान सांसद

आज कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने हलद्वानी विधानसभा अंतर्गत हीरानगर, सुभाषनगर, दमुवादूँगा, डहरिया, लालडांठ रोड और काठगोदाम क्षेत्रो में नुक्कड़ सभाओं और व्यापक जनसंपर्क के साथ प्रचार प्रसार किया।लोकसभा चुनाव 2024 : प्रकाश जोशी ने पूछे कई सवाल, नैनीताल लोकसभा से क्यो किया सौतेला व्यवहार जवाब दे वर्तमान सांसद

इस दौरान काठगोदाम ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, प्रदेश सचिव राजेन्द सिंह बिष्ट, पूर्व चेयरमैन हेमन्त बगड़वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस शोभा बिष्ट, जिलाध्यक्ष मधु सांगूड़ी, विधायक प्रतिनिधि जीवन कार्की, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ललित जोशी, वरिष्ठ कांग्रेसी महेशानंद, कुमाऊं मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, प्रकाश पाठक, हरीश पनेरू, गुरप्रीत प्रिंस, गिरीश पांडे, खीमानंद पाण्डे, जगदीश भारती, हरीश लाल वैध, वरुण प्रताप भाकुनी, दीप चंद्र पाठक, इंद्र सिंह बिष्ट, प्रदीप नेगी, प्रदेश संगठन सचिव नवनीत सती, संजय किरौला, मन्नू गोस्वामी, लाल सिंह पवार, पीयूष जोशी, अल्का आर्य, सीमा भटनागर, सुनीता टम्टा, आनंद दरमावल, जगदीश वाणी, महावीर प्रसाद टम्टा सहित दर्जनों वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी का प्रचार में सहयोग किया।

कल खटीमा और नानकमत्ता विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी जी जनसंपर्क करेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल:17 सितंबर, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.