ब्रेकिंग न्यूज़
Shot from the Back to Hooded Hacker Breaking into Corporate Data Servers from His Underground Hideout. Place Has Dark Atmosphere, Multiple Displays, Cables Everywhere.

टेलीग्राम ग्रुप में जुड़कर,ऑनलाइन कमाई के झांसे में 6.26 लाख रुपए गंवा दिए

देहरादून। टेलीग्राम ग्रुप में जुड़कर एक व्यक्ति ने ऑनलाइन कमाई के झांसे में 6.26 लाख रुपए गंवा दिए। धोखाधड़ी को लेकर मृदुल बाली निवासी सेवलाकलां की तहरीर पर पटेलनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से एक ग्रुप में जोड़ा गया। वहां अनुसूया कपूर, ज्योति आदि ने मैसेज डालते हुए ऑनलाइन काम करने पर कमाई का झांसा दिया। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम एप पर एक ग्रुप में जुड़ने का लिंक दिया गया। पीड़ित उक्त ग्रुप में जुड़ गए।

आरोप है कि वहां टास्क देकर कमाई का झांसा दिया गया। शुरू में कम रकम लगाई तो 2500 रुपए वापस मिले। इससे पीड़ित झांसे में आ गए। उन्होंने इस झांसे में आकर 6.26 लाख गंवा दिए। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : ग्रामीण विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की पहल, बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्कूल को दिए स्मार्ट बोर्ड और कंप्यूटर सिस्टम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.