ब्रेकिंग न्यूज़

प्रेमिका द्वारा शादी से इनकार करने पर शादी-शुदा प्रेमी ने पुलिस चौकी में खाया जहर

अस्पताल में युवक की इलाज के दौरान मौत

हरिद्वार। शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका द्वारा शादी से इनकार करने पर पुलिस चौकी में जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी। पूरा मामला उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार का है।

यहां लक्सर में प्यार मोहब्बत के चलते शादी करने को लेकर युवक और युवती में विवाद हो गया इसके बाद दोनों के परिवार वाले लक्सर कस्बा चौकी पहुंच गए। जहां पर पूछताछ के दौरान प्रेमी युवक ने पुलिस चौकी में शौचालय जाने का बहाना बनाकर जहरीले पदार्थ को निगल लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।

आनन फानन में पुलिस और परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल भागे। लेकिन अस्पताल में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बताया जा रहा है प्रेमी युवक शादीशुदा होने के साथ ही 3 साल के बच्चे का पिता भी है। कहा जा रहा है प्रेमी का उसकी प्रेमिका से शादी के पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

लक्सर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरी गांव निवासी 32 वर्षीय युवक का कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ पिछले लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

इस बीच वर्ष 2019 में युवक की शादी हो गई और उसकी पत्नी ने एक बेटे को भी जन्म दिया। जिसकी उम्र लगभग तीन वर्ष है। उसके बावजूद भी दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग लगातार जारी रहा। इस बीच युवक युवती के ऊपर शादी करने का दबाव बना रहा था।

युवती का कहना था कि उसकी शादी हो चुकी है। पहले वह अपनी पत्नी से तलाक ले, उसके बाद वह उससे शादी कर सकती है फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है पुलिस पूरे मामले की जांच- पड़ताल में जुट गयी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : न्यूनतम ₹15,000 मासिक स्टाइपेंड की मांग को लेकर पैरामेडिकल छात्रों का शांतिपूर्ण आंदोलन जारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.