ब्रेकिंग न्यूज़

अवैध रूप से संचालित मदरसे पर छापा, 22 बच्चियाँ को कराया मुक्त,संचालक फरार, संचालिका गिरफ्तार

प्रदेश भर में अवैध रूप से संचालित मदरसों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध रूप से किच्छा में संचालित मदरसे पर मारा छापा, 22 बच्चियों को कराया मुक्त संचालक फरार, संचालिका गिरफ्तार

किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने सिरौलीकलां क्षेत्र में चल रहे बिना अनुमति के चल रहे मदरसे पर कार्रवाई की है। उन्होंने वहां से 24 बच्चों को मुक्त करवाया है। मदरसा संचालक फरार जबकि उसकी संचालिका पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक सप्ताह में ही सिरौलीकलां के दूसरे मदरसे पर यह कार्रवाई की गई है।

पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि वह फोर्स के साथ वार्ड 18 चारबीघा बाबू गोटिया सिरौलीकलां मे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कर रहे थे। इस दौरान स्थानीय व्यक्तियों ने बताया कि वार्ड में इरसाद के घर पर अवैध रुप से एक मदरसा बिना अनुमति के संचालित हो रहा है।

मदरसे का मुख्य संचालक इरसाद और इसकी पत्नी खातून बेगम थे। इन लोगों ने 22 नाबालिग बच्चियों और 2 नाबालिग बच्चों को अंधेरे कमरे मे बंद कर रखा था। यह लोग उनका शोषण करते हैं। बच्चों को घरों से पढ़ाई के नाम पर लाकर उनका शोषण कर उनसे सारे काम करवा रहे हैं।

भट्ट ने बताया कि पुलिस ने सीडब्लूसी की ब्यूमा जैन व प्रेम लता सिंह को फोन कर मौके पर बुलाया और इन लोगों द्वारा बच्चों की काउसिलिंग के लिए चाइल्ड हैल्प लाइन सदस्य सुनील कुमार निवासी गौतम नगर माधन चौड थाना रामनगर जिला नैनीताल, दीपा मेहरा निवासी दिनेशपुर रोड चाडीपुर रुद्रपुर व रेखा अधिकारी निवासी पंतनगर को बुलाया और काउसिलिंग करवाई गई।

भट्ट ने बताया कि मौके से आरोपी खातून बेगम पत्नी इरशाद निवासी हरेरपुर हसन थाना जहांनाबाद जिला पीलीभीत हाल निवासी चारबीघा सिरौलीकला को गिरफ्तार किया गया जबकि इरसाद की तलाश की जा रही है।

पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी सितारगंज ओम प्रकाश,थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट , निरीक्षक बसंती आर्य प्रभारी AHTU,एसआई पवन जोशी, फिरोज खान, धरमवीर,भूपेंद्र जीना, दीपक बिष्ट , लछनाथ, महेंद्र बिष्ट, गीता आर्या।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के विवाद के दौरान चली गोली, अलमारी में लगी; आरोपी कर्मचारी फरार, पुलिस जांच में जुटी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.