ब्रेकिंग न्यूज़

चम्पावत। लोहाघाट क्षेत्र से एक दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है।

बुधवार सुबह धारचूला से टनकपुर की ओर जा रही टनकपुर डिपो की रोडवेज बस लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोड़ाखान-रायकोट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने यात्रियों की जान बचाने के लिए बस को पहाड़ी से टकरा दिया।

हादसे के दौरान चालक की ओर का दरवाजा खुल गया, जिससे चालक बेनीराम भट्ट सीट से गिरकर सड़क किनारे नाली में जा गिरे। इसी दौरान बस का टायर उनके ऊपर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक चालक की पहचान बेनीराम भट्ट निवासी चम्पावत के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि चालक की मौत से परिवहन विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 23 अगस्त 2026
error: Content is protected !!