ब्रेकिंग न्यूज़

होली के दौरान हाई टेंशन लाइन के तार पर गिरा पानी

दिल्ली में होली खेलने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहां होली के खेलने के दौरान 7 लोग हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। घायलों में तीन बच्चे, एक महिला और 3 आदमी शामिल हैं।

इन लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना की सूचना पर मौके पर 6 फायर ब्रिगेड की घटनास्थन पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

यह घटना पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके की है। जहां एक परिवार को होली खेलना भारी पड़ गया। ये लोग अपने घरों की छत से एक-दूसरे पर पानी फेंक रहे थे, तभी अचानक से हाईटेंशन तार में पानी चला गया। जिससे तार में जोरदार ब्लास्ट हुआ और करंट ने 7 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इन लोगों का इलाज लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में चल रहा है। इस घटना में एक सीआरपी के जवान और उनकी बीवी भी घायल है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो...

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.