ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल हल्द्वानी नैनीताल राष्ट्रीय मार्ग में हनुमानगढ़ के समीप तीन चक्कर बैंड में दो वाहनों की हुई आपस में हुई भीषण टक्कर 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  हल्द्वानी मार्ग में हनुमानगढ़ के समीप चील चक्कर बैंड में दो वाहनों की आमने सामने हुई जबरदस्त भीड़त में कई लोग घायल हो गए।

सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को 108 की मदद से बी.डी. पांडे अस्पताल पहुचाया गया जहां घायलों का ईलाज किया जा रहा है।

वही एक्सीडेंट में एक युवती और महिला को गम्भीर चोटों के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

       प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल हल्द्वानी मार्ग में चील चक्कर बैंड के समीप नैनीताल से वापस ज आ रही पर्यटकों की इनोवा कार और हल्द्वानी से सवारी लेकर नैनीताल आ रही टैक्सी कार में आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

जिसमे टैक्सी कार में बैठी एक युवती और एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई।

जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें :  भवाली पुलिस की तत्परता से घर से लापता दो नाबालिग सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.