हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी आज नैनीताल रोड स्थित पहाड़ी आर्मी के ऑफिस में सभी पदाधिकारी ने मासिक बैठक जिला अध्यक्ष फौजी राजेंद्र कांडपाल की अध्यक्षता में की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर चर्चा हुई

 जिसमें पदाधिकारी ने प्रस्ताव रखा की पहाड़ी आर्मी की सदस्यता बढ़ाने के लिए प्रथम चरण में नैनीताल जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिसके लिए नगर अध्यक्ष फौजी भुवन पांडे को कोआर्डिनेटर बनाया गया.

सोशल मीडिया पर कार्यक्रमों को गति देने पर बोल दिया गति देने के लिए कार्य योजना तैयार की गई और पहाड़ी हिंदू सशक्तिकरण अभियान को जन जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया और मीडिया के सभी प्लेटफार्म में अपने विचार को फैलाने के लिए सभी मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए।

हल्द्वानी में स्थित डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल बेस अस्पताल और महिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को सही संचालित करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया किसका काम इन अस्पतालों में डॉक्टर की कमी लॉजिस्टिक की कमी सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी करना होगा और इन व्यवस्थाओं को सही करने के लिए समय-समय पर आंदोलन करना होगा।

 जिला प्रभारी हिमांशु शर्मा ने कहा की पहाड़ी आर्मी लगातार जनता के बीच जाकर अपनी संस्कृति और संसाधनों की रक्षा के लिए जागरुक कर रही है और जनता का बहुत अच्छा साथ मिल रहा है।

 इस दौरान जिला प्रभारी हिमांशु जोशी, जिला नैनीताल प्रभारी (महिला) दीपा पांडे, महिला जिला अध्यक्ष प्रेमा मेर, नगर अध्यक्ष फौजी भुवन पहाड़ी हिंदू, महिला नगर अध्यक्ष कविता जीना, नगर सचिव बसंत सिंह बिष्ट, महिला नगर उपाध्यक्ष गीता बिष्ट, जिला सचिव नीमा भट्ट, नगर सचिव बबीता जोशी, जिला महिला उपाध्यक्ष अंजू पांडे , जिला कोषाध्यक्ष रमा पाण्डेय तारा दत्त पांडे, गोपाल दत्त पांडे, मोहन सिंह बोरा, दीपा बोरा, विनोद बिष्ट मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  युवतियों की तस्वीरें और चैट वायरल करने के आरोप, कॉस्मेटिक दुकान सील

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.