ब्रेकिंग न्यूज़

एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव का पूरा परिणाम जारी, अध्यक्ष पद पर आर्यन बेलवाल की जीत 

8 राउंड की मतगणना के बाद आर्यन बेलवाल को मिले 1723 वोट, NSUI के मेहुल शाह दूसरे और ABVP के धीरज बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे; सार्थक रस्तोगी बने सचिव और अक्षिता आर्या ने कोषाध्यक्ष पद पर मारी बाजी

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना के बाद कॉलेज में नई छात्रसंघ कार्यकारिणी की तस्वीर साफ हो गई है। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1723 वोट हासिल किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी NSUI के मेहुल शाह को 466 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। वहीं, ABVP के प्रत्याशी धीरज बिष्ट 988 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।

18 राउंड की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद के परिणाम सामने आते ही समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। अध्यक्ष पद पर कुल 4047 मत दर्ज किए गए। आर्यन बेलवाल की जीत के साथ ही कॉलेज में छात्रसंघ की नई टीम के गठन का रास्ता साफ हो गया है।

अध्यक्ष पद पर आर्यन बेलवाल ने दर्ज की जीत

एमबीपीजी कॉलेज के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने 1723 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। NSUI के मेहुल शाह को 1257 वोट मिले, जबकि ABVP के धीरज बिष्ट को 988 वोट प्राप्त हुए। आर्यन बेलवाल ने मेहुल शाह को 466 वोटों के अंतर से पराजित किया। अध्यक्ष पद पर कुल 4047 मत दर्ज किए गए।

एमबीपीजी कॉलेज के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने 1723 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। NSUI के मेहुल शाह को 1257 वोट मिले, जबकि ABVP के धीरज बिष्ट को 988 वोट प्राप्त हुए। आर्यन बेलवाल ने मेहुल शाह को 466 वोटों के अंतर से पराजित किया। अध्यक्ष पद पर कुल 4047 मत दर्ज किए गए।

उपाध्यक्ष पद पर पूरन सिंह मेवाड़ी विजयी

उपाध्यक्ष पद पर वशिष्ठ कुमार ने 1411 हासिल कर जीत दर्ज की। योगेश ब्रजवासी को 786 वोट और योगेश चन्द्र को 183 वोट मिले। इस पद पर नोटा के पक्ष में 140 वोट पड़े, जबकि 277 मत निरस्त किए गए। उपाध्यक्ष पद पर कुल 4063 मत दर्ज किए गए।

उपाध्यक्ष छात्रा पद पर दीपा रैकुनी ने मारी बाजी

उपाध्यक्ष छात्रा पद पर दीपा रैकुनी ने 1970 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्रेया पाण्डे को 303 वोटों के अंतर से हराया। श्रेया पाण्डे को 1667 वोट मिले। इस पद पर नोटा को 125 वोट मिले, जबकि 301 मत निरस्त किए गए।

सचिव पद पर सार्थक रस्तोगी बने विजेता

सचिव पद पर सार्थक रस्तोगी ने 2066 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी भविष्य रावत को 1672 वोट मिले। दोनों प्रत्याशियों के बीच 394 वोटों का अंतर रहा। सचिव पद पर नोटा को 322 वोट मिले और 3 मत निरस्त किए गए। इस पद पर कुल 4063 मत दर्ज किए गए।

कोषाध्यक्ष पद पर अक्षिता आर्या ने हासिल की जीत

कोषाध्यक्ष पद पर अक्षिता आर्या ने 1857 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। दीपा बिनवाल को 1478 वोट मिले, जबकि आलिमा को 353 वोट प्राप्त हुए। इस पद पर नोटा के पक्ष में 182 वोट पड़े और 193 मत निरस्त किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर कुल 4063 मत दर्ज किए गए।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर यतिन पाण्डे विजयी

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर यतिन पाण्डे ने 1990 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। करन सिंह डोबाल को 1185 वोट और गीता को 437 वोट मिले। इस पद पर नोटा को 216 वोट प्राप्त हुए, जबकि 234 मत निरस्त किए गए। कुल 4062 मत दर्ज किए गए।

छात्रसंघ चुनाव के तहत विभिन्न संकाय प्रतिनिधि पदों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। इनमें विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के प्रतिनिधियों का निर्वाचन हुआ।

विज्ञान संकाय प्रतिनिधि: कोमल आर्या को 205 वोट मिले और उन्हें विजयी घोषित किया गया।

वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि: आयुष माहेश्वरी ने 95 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।

कला संकाय प्रतिनिधि: अदिति पाठक को 133 वोट मिले और उन्हें विजेता घोषित किया गया।

नई छात्रसंघ कार्यकारिणी के गठन का रास्ता साफ

एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के सभी प्रमुख पदों के परिणाम घोषित होने के साथ ही कॉलेज की नई छात्रसंघ टीम की तस्वीर स्पष्ट हो गई है। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय आर्यन बेलवाल की जीत और अन्य पदों पर निर्वाचित प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद अब छात्रसंघ की आगामी गतिविधियों पर नजर रहेगी।

नई कार्यकारिणी से कॉलेज के छात्र-छात्राओं की समस्याओं, शैक्षणिक सुविधाओं और छात्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा रहेगी। चुनाव परिणामों के साथ ही कॉलेज परिसर में छात्रसंघ के नए कार्यकाल की शुरुआत का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल में मिशन 2027 को लेकर हरीश पनेरु की सक्रियता तेज, गांव-गांव जनसंपर्क से चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.