हल्द्वानी। एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ कॉलेज की एन.एस.एस. इकाई ने आज हल्द्वानी के विभिन्न स्थलों पर स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का सफल आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों और नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वच्छ भारत मिशन को और सशक्त बनाना था।
अभियान में छात्रों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सार्वजनिक स्थलों की सफाई की और स्थानीय लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक निदेशक डॉ. बी. एस. बिष्ट, निदेशक डॉ. तरुण कुमार सक्सेना, CEO ACIC डॉ. कमल रावत, अकादमिक हेड श्री संदीप सक्सेना, प्रबंधन विभाग के  तारा दत्त तिवारी और  हेमा नेगी भी उपस्थित रहे।
अभियान का संचालन एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर  मोहित सुयाल और श्री आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर पर एन.एस.एस. समन्वयक गोकुलानंद जोशी, प्रिया मेहता, कुनाल भट्ट और आशी शर्मा सहित शिक्षक और छात्र-छात्राएँ सक्रिय रूप से शामिल हुए।
अधिकारियों ने प्रतिभागियों को स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया और सभी की सराहना की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: गौलापार में भूमि संस्था की पहल, 25 महिलाएं सीख रहीं जूट बैग निर्माण और सिलाई का हुनर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.