ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल के भवाली स्थित घोड़ाखाल मंदिर में न्याय के देवता गोल्ज्यू महाराज को दुग्ध स्नान कराया गया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

भीमताल। भवाली स्थित घोड़ाखाल मंदिर में सावन के पावन पर्व के असर पर भक्तों की लगी भीड़ 

55 सालो से न्याय के देवता गोल्ज्यू को दुग्ध स्नान कराया जा रहा है।

नैनीताल जिले के घोड़ाखाल मंदिर में हजारों लीटर दूध से दूधाधारी इष्ट को नहलाया गया।

इस दौरान भक्तों की भीड़ उमड़ी रही तो सभी लोगों ने दूध से न्याय के रूप में पहाड़ में स्थापित देवता की पूजा अर्चना की।

इस दौरान भक्तों ने पूजापाठ की और परिवार की खुशहाली की कामना की है।

न्याय के देवता गोल्ज्यू को नहलाने के बाद निकले दूध से ही प्रसाद बनाया गया और भक्तों को बांटा गया।

सावन में गोल्ज्यू को दूध से नहलाने के विशेष महत्व है जिसके लिए दिनभर सैकड़ो भक्तों की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी। इसके साथ ही भक्तों ने गोल्ज्यू भगवान से परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।

वही बाहर से आए पर्यटकों का मंदिर में ताता लगा पहली बार पहुंचे पर्यटक घोड़ाखाल मंदिर में गोलू देवता दर्शन करके धन्य हो गए सवेरे से ही भक्त जनों का मंदिर में आना प्रारंभ हो गया था।

सवेरे से गोलू देवता की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर का माहौल भक़्तमये हो गया। देश भर के भक़्त सुन्दरकांड में शामिल हुए।

आप को बता की पहाड़ों में भगवान गोलू देवता को न्याय के देवता के रूप में पूजा जाता है।

अगर लोगो को न्याय नहीं मिलता है तो लोग इसी मंदिर में न्याय के लिए अपनी अर्जी लागते हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : सड़क पर हुड़दंग, गुंडागर्दी, मनमानी और अराजकता करने वालों पर SSP  मंजूनाथ टी सी का शिकंजा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.