ब्रेकिंग न्यूज़

लालकुआं। बरेली रोड क्षेत्र से लापता हुई 12 वर्षीय नाबालिग बालिका को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।

मामले में बहला-फुसलाकर बालिका को भगाने वाले नामजद आरोपी युवक आलोक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार बरेली रोड स्थित एक स्टोन क्रशर में मजदूरी करने वाले ग्रामीण की 12 वर्षीय पुत्री सात जनवरी को अचानक लापता हो गई थी।

परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर बालिका के पिता ने क्रशर परिसर में रहने वाले युवक आलोक के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाल बृजमोहन सिंह राणा के निर्देशन में गठित पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

शुक्रवार को पुलिस टीम ने दिल्ली से बालिका को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने बालिका का चिकित्सकीय परीक्षण कराते हुए उसके बयान दर्ज किए।

मेडिकल रिपोर्ट व बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें :  शिक्षक दिवस पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मिला नैनीताल बैंक का प्रतिनिधिमंडल, शिक्षा और वित्तीय सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.