ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल पुलिस की ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा गुमशुदा महिला व बच्ची संग 1 बालिका को उ0प्र0 व ऋषिकेश से सकुशल बरामद कर परिजनों के चेहरे पर लौटाई खुशी

पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून द्वारा जारी आदेश निर्देशो के क्रम में गुमशुदा बच्चों, महिलाओं, व पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेश भर में दिनांक 15.10.2024 से दिनांक 15.12.2024 तक 02 माह का ऑपरेशन स्माइल अभियान चलाया जा रहा है।

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक/ नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माइल  प्रकाश चंद्र, के पर्यवेक्षण में प्रभारी एएचटीयू उ0 नि0 मंजू ज्याला के नेतृत्व में ऑपरेशन स्माइल के अंतर्गत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने
कोतवाली हल्द्वानी में दर्ज गुमशुदा महिला उम्र 35 वर्ष निवासी- नवीन मंडी जो कि मय अपनी 6 वर्ष की पुत्री के दिनांक- 04/07/2019 को घर से नाराज होकर , बिना बताए घर से चली गई थी को तलाश के उपरांत सकुशल ग्राम- बुडगरा तहसील नजीबाबाद कोतवाली किरतपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद किया है, बरामद गुमशुदा और उसकी पुत्री को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

कोतवाली हल्द्वानी में दर्ज गुमशुदगी बालिका उम्र-16वर्ष, जो कि दिनांक- 20/03/2024 को हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत अपने घर से बिना बताए चली गई थी। ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा ढूंढ खोज पूछताछ के उपरांत खदरी रोड, चौकी श्यामपुर कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

गुमशुदाओं को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द करने पर परिजनों द्वारा नैनीताल पुलिस की प्रशंसा की गई।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल ताइक्वांडो क्लब की विशाखा राजपूत ने जीता गोल्ड, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.