हल्द्वानी। काठगोदाम -तीनपानी हाईवे में गौलापार क्षेत्र में सड़क के बीचो-बीच चलती कार में आग लगने की घटना सामने आई है।

मामला क्षेत्र के गौलापार खेड़ा मार्ग का है, जहां यूके-04 एएच-3233 नंबर की कार में अचानक आग लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया।
गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा दी गयी और कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि कार को अत्यधिक नुकसान पहुंचा है।

बताया जा रहा है कि हल्द्वानी क्षेत्र में हाल के दिनों में चलती और सड़क पर कारों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है

Advertisement
यह भी पढ़ें :  2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, सीएम धामी ने काशीपुर में संगठनात्मक बैठक में लिया हिस्सा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.