ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थाननैनीताल : नन्दा देवी महोत्सव के महाभंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसादनंदा देवी महोत्सव: एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा, लगातार पैदल गश्त और जागरूकता जारीहल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने गैंग से जुड़े होने के आरोपों को नकारा

उत्तराखंड के कुमाऊं से रिश्तों को शर्मसार की खबर: चाची और चचेरे भाईयों ने युवक को मार डाला, शव को जंगल में पत्थर और मिट्टी से दबाया

पिथौरागढ़। जौलजीबी क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां चाची और चचेरे भाइयों ने मिलकर एक वनराजी युवक की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को जंगल में छिपाकर मामले को दबाने की कोशिश की।

मृतक की पहचान कुंदन सिंह रजवार (निवासी किमखोला, धारचूला) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 22 मार्च की शाम पड़ोस में रहने वाले परिजनों ने उस पर अचानक हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी बसंती देवी, उसके पुत्र रमेश सिंह, जनक सिंह और प्रदीप सिंह ने लोहे की पाइप और लकड़ी के डंडों से कुंदन पर हमला किया। मारपीट इतनी गंभीर थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को छिपाने के लिए आरोपियों ने अगले दिन शव को घर से उठाकर जंगल क्षेत्र झिपुखोला गधेरा में ले जाकर पत्थरों और मिट्टी से ढक दिया, ताकि किसी को हत्या की भनक न लगे।

23 मार्च को मृतक की पत्नी रेखा देवी ने पुलिस में तहरीर दी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अब आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग रिश्तों में बढ़ती हिंसा को लेकर चिंता जता रहे हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन सख्त, नियम तोड़ने पर निरस्त होगा नामांकन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.