कालाढूंगी। मोटेश्वर महादेव मंदिर नयागांव से दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रही बस से टकरा गए।

हादसा इतना भीषण था कि बाइक बस के नीचे घुस गई। हादसे में एक युवक और दो युवतियां घायल हो गईं।

तीनों को राहगीरों की मदद से कालाढूंगी सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। तीनों घायल आपस में रिश्ते के भाई-बहन हैं।
मंगलवार को संदीप सिंह निवासी रम्पुरा हरसान (बाजपुर) के परिवार का मोटेश्वर महादेव मंदिर नयागांव में संयुक्त रूप से भंडारा था। दोपहर एक बजे के करीब संदीप का भांजा उदय सिंह निवासी भट्टपुरी बरहैनी, भतीजी राधिका निवासी रम्पुरा हरसान व निहारिका निवासी भुडी गांव (सभी की उम्र 18) बन्नाखेड़ा बाइक से लौट रहे थे।

रामनगर-कालाढूंगी हाईवे पर कमोला में बैंक आफ बड़ौदा के पास ओवरटेक के प्रयास में बाइक सामने से आ रही यात्री बस के नीचे घुस गई। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने बस के नीचे से निकालकर कालाढूंगी सीएचसी पहुंचाया।

तीनों को प्राथमिक इलाज के बाद एसटीएच रेफर कर दिया गया। उदय सिंह व निहारिका की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बस के नीचे फंसी बाइक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

सूचना पर घायलों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कृष्णापुर की सड़क के लिए नैनीताल कलेक्ट्रेट का घेराव, गूंजा ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा; 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.