ब्रेकिंग न्यूज़

 कमिश्नर दीपक रावत ने तल्लीताल पेट्रोल पंप का किया निरीक्षण ईमेल के माध्यम से मिली थी शिकायत

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। आयुक्त दीपक रावत को ईमेल के माध्यम से शिकायत मिली थी कि तल्लीताल पेट्रोल पम्प में शौचालय एवं हवा भरवाने वाली मशीन कक्ष में लॉक रहता है तथा हवा वाहनों में निजी व्यक्तियो द्वारा भरी जाती है ।

ईधन की घटतोली की जाँच में प्रयोग में आने वाले उपकरण भी मौके पर सत्यापित नहीं पाये गये।
आयुक्त श्री रावत ने शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये नैनीताल तल्लीताल पेट्रोल पम्प का निरीक्षण करते हुए पंप स्वामी को चेतावनी देते हुये तत्काल शौचालय एवं हवा भरने की मशीन को चालू करने के निर्देश दिये।नैनीताल :  ईमेल के माध्यम से मिली शिकायत का कमिश्नर दीपक रावत ने  लिया संज्ञान, पेट्रोल पंप का किया निरीक्षण, दी शख्त हिदायत

इसके साथ ही बांट-माप अधिकारी को माप-तोल उपकरणों को सत्यापित कर आख्या देने के निर्देश दिये।
आयुक्त श्री रावत ने कहा कि मार्केटिंग गाइडलाइंस के अनुसार पेट्रोल पंप मालिक आम लोगों को 6 सुविधाएं देने के लिए बाध्य होते हैं।

अगर वो ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप पर पीने का पानी, गाड़ी में हवा भरने की सुविधा, शौचालय की सुविधा, प्राथमिक उपचार किट और फोन की सुविधा गाईड लाइन के अनुसार निःशुल्क देना अनिवार्य है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  SBI ब्रांच मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में रस्सी के सहारे लटका मिला शव

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.