ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। वरिष्ठ पत्रकार गणेश चंद्र कांडपाल के बड़े भाई के.एन. कांडपाल का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ। उनके निधन से परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है।

के.एन. कांडपाल अपने छह भाइयों में सबसे बड़े थे और परिवार के मार्गदर्शक के रूप में जाने जाते थे। वे अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। उनके बड़े पुत्र नई दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चिकित्सक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि छोटे पुत्र दिल्ली में ही अपना व्यवसाय संचालित करते हैं।

उनका अंतिम संस्कार नई दिल्ली के निगम बोध घाट में किया गया, जहां परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

उनके निधन पर परिजनों के साथ-साथ एनयूजेआई इंडिया के नैनीताल इकाई के पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.