ब्रेकिंग न्यूज़
रक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएंहल्द्वानी : गोरापड़ाव डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो और शातिर अभियुक्त गिरफ्तार; 1.40 लाख की लूटी नकदी, दो तमंचे और कार बरामदनैनीताल : राखी की डिलीवरी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने प्राइवेट कूरियर कंपनियों की चेकिंग के दिए निर्देश

नैनीताल में मूसलाधार बरसात के बावजूद भी छात्र छात्रों में 78 स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी में जोश देखने को मिला

रिपोर्टर -गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। मूसलाधार बरसात के बावजूद छात्र छात्राओं का जोश देखने लायक था। बरसात में भीगते हुए बच्चों ने तन मन से भारत की रक्षा करने का प्रण लिया। व्यापारिक संगठनों ने भीगते बच्चों को रिफ्रेशमेंट बांटे।

नैनीताल में रातभर लगातार हुई बरसात के बावजूद पंत पार्क में सवेरे साढ़े छह बजे विभिन्न स्कूलों के बच्चे एकत्रित हुए। मौका था 78वें स्वतंत्रता दिवस की प्रभात फेरी में शामिल होने का।

कक्षा छह से बारह तक के बच्चे इस मौके पर कतार में चलते हुए “भारत माता की जय”, “वनदे मातरम”, “भारत माता की रक्षा कौन करेगा ? हम करेंगे हम करेंगे”, “रक्षा कैसे करोगे कैसे करोगे ? तन से करेंगे मन से करेंगे” जैसे नारे लगाते दिखे।

मूसलाधार बरसात के बीच रैली मल्लीताल स्थित पंत पार्क से शुरू हुई और मॉलरोड होते हुए तल्लीताल गांधी प्रतिमा तक गई और वापस पंत पार्क में सम्पन्न हो गई।

इस दौरान नैनीताल होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट की और माँ नयना देवी व्यापार मंडल ने लड्डू और तिरंगे की व्यवस्था की थी।

रैली में सी.आर.एस.टी.इंटर कॉलेज, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, बालिका विद्या मंदिर, के.एल.साह ट्रस्ट बालिका विद्या मंदिर ‘एसडेल’ आदि के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रशासन और नैनीताल पुलिस का बड़ा योगदान रहा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत, ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

You missed

error: Content is protected !!