जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में की छापेमारी,कई तहर की मिली खामियां 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। लगातार शिकायतों के बाद नैनीताल डीएम ने जिला अस्पताल में छापेमारी की है..एक्सरे मशीन,आक्सीजन सिस्टम खराब और कई तहर की खामियां मिली है।

इस दौरान डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिये हैं कि जो भी कमियां है उनका सुधार करें और जनता को सुविधा दें।

डीएम वंदना सिंह ने कहा कि पहाड़ के एकमात्र अस्पताल है जिसमें रोजाना 500 के करीब ओपीड़ी हो रही है ऐसे में अस्पताल भवन में भी दिक्कतें हैं।

डीएम वंदना ने कहा कि भवन के लिये खनन न्याश समिति से पैंसा स्वीकृत किया गया है जिस पर काम होगा वहीं जो दिक्कतें डाँक्कर और अन्य स्टाफ की है उनको शासन को भेजा गया है और जल्द सभी समस्याओं का समाधान कर जनता को राहत दी जायेगी।

पहाड़ों से काफ़ी संख्या में मरीज ईलाज के अस्पताल आते हैं। और उन को सुविधा नहीं मिल पाती है। इनकी जो सुविधाएं हैं कोई मशीन नहीं चल रही है कोई डॉक्टर की पोस्ट खाली है या कोई टेक्नीशियन नहीं है।

उन सब समस्याओं लेकर बातें सामने आ रही है। और बी डी पांडे अस्पताल बिल्डिंग भी बहुत पुरानी है और जल्दी हीं उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा ।

उन्होंने डॉक्टरों के मनोबल को बढ़ाते हुए कहा कि आप और हल्द्वानी व अन्य अस्पतालों के डॉक्टरों में कोई फर्क नहीं है क्योंकि दोनों बराबर पढ़ाई करके आए हैं। बस आप रैफर कर देते हैं और वो इलाज कर देते हैं। अगर टैस्ट करने वाली कोई मशीन नहीं है या खराब है तो उसे ठीक करवा देंगे।

डीएम ने चिकित्सकों से कहा कि कम्युनिकेशन का तरीका ठीक करके इलाज करो, कई समस्याएं खुद-ब-खुद ठीक हो जाएंगी।
जिलाधिकारी ने महिला और पुरुष अस्पताल में ओपीडी, सीनियर सिटीजन रूम, सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, हड्डी(ऑर्थो) वार्ड, जिरियाट्रिक वार्ड, आईसीयू, ऑक्सीजन पम्प, चिल्ड्रन वार्ड, बर्न वार्ड, जर्नल वार्ड, एनबीएसयू, लेबर रूम देखा। उन्होंने सभी समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल कागजी कार्यवाही करने को कहा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उप खनिज निकासी को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारियां, डीएम ने विभागों को दिए समयबद्ध व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.