हरियाणा से घर छोड़कर आई थीं नाबालिग बालिकाएँ, मुखानी पुलिस ने किया परिजनों के सकुशल सुपुर्द

 हल्द्वानी। शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान सेन्ट्रल तिराहे पर तैनात होमगार्ड द्वारा सूचना दी गई कि 3 संदिग्ध बालिकाएं सोने की चेन बेचने की कोशिश कर रही हैं, उन्हें कुछ लोगों ने पकड़ा है।

     इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुँचे और तीनों बालिकाओं को सुरक्षा की दृष्टि से संरक्षण में लेकर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना मुखानी लाया गया।

बालिकाएँ निवासी गुड़गांव हरियाणा, क्रमशः उम्र 16 व 17 वर्ष से परिजनों का पता पूछने पर परिजनों की जानकारी बताई गई। बताया कि घर से नाराज होकर वो घूमने आ गए थे।

   परिजनों को सूचित करने पर बताया कि उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई है, जिस पर हरियाणा पुलिस को अवगत कराया गया। तो पाया कि इनकी गुमशुदगी थाना सेक्टर-5 गुरुग्राम, हरियाणा में मुकदमा FIR नंबर 273/25 धारा 137(2) BNS बनाम अज्ञात में पंजीकृत है।

    पुलिस द्वारा तीनों बालिकाओं के परिजन एवं हरियाणा पुलिस टीम थाना मुखानी पहुँची और आवश्यक कार्यवाही के बाद तीनों बालिकाओं को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

परिजनों द्वारा अपनी बालिकाओं के सकुशल बरामद होने पर नैनीताल पुलिस का धन्यवाद किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नवरात्रि की अष्टमी पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पत्नी डॉ. नंदिता के साथ किया कन्या पूजन, सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.