नैनीताल में भगवान शनि देव मंदिर में श्रद्धाओं ने ग्रहण किया प्रसाद
माह के अंतिम शनिवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
रिपोर्ट गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। ठंडी सड़क स्थित शनिदेव मंदिर में शनिवार को धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। माह के अंतिम शनिवार के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ 51 किलो खीर का भोग शनिदेव महाराज को अर्पित किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए खीर एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर व्यवस्थापक हेमचंद जोशी ने बताया कि शनिवार सुबह मंदिर में विधिवत रूप से शनिदेव महाराज की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक अनुष्ठान के तहत शनिदेव को 51 किलो खीर का भोग लगाया गया। पूजा-अर्चना एवं भोग के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
हेमचंद जोशी ने बताया कि शनि मंदिर में प्रत्येक शनिवार को शनिदेव महाराज को खिचड़ी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है। इसी धार्मिक परंपरा के क्रम में माह के अंतिम शनिवार को विशेष रूप से खीर का भोग लगाया जाता है। इस अवसर पर मंदिर में पहुंचे भक्तों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
शनिवार को मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने शनिदेव महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। भोग के बाद प्रसाद वितरण शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
प्रसाद वितरण कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी शीलू कुमार, फरदीन अंसारी, विवेक किरवाल, दिन्नू, हिमांशु आर्य, सोहन गिरी महाराज, गुड्डू सिंह ठठोला, हिमांशु, भगवान सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने भगवान शनिदेव का प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर व्यवस्थापक ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था से जोड़ने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सेवा की भावना को मजबूत करना भी है।
उन्होंने श्रद्धालुओं से नियमित रूप से मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करने और धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करने का आह्वान किया।










