नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे वरिष्ठ नागरिकों से शत-प्रतिशत संपर्क कर उनके जागरूकता एवं हर सम्भव सहयोग में तत्पर रहें।

     थाना तल्लीताल को सूचना मिली कि  सैची जोशी (उम्र 79 वर्ष), निवासी फॉरेस्ट लॉज, तल्लीताल गंभीर रूप से अस्वस्थ हैं तथा उन्हें तुरंत अस्पताल पहुँचाना आवश्यक है।

सूचना देने वाले उनके पुत्र ने बताया कि पारिवारिक परिस्थिति के चलते स्वयं व उनके पिताजी (जो स्पाइनल बीमारी से ग्रसित हैं) मदद करने में सक्षम नहीं हैं और आस-पड़ोस मे भी कोई नही रहता है।

      सूचना पर तत्काल डॉ. जगदीश चंद्रा पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात के दिशा-निर्देशन तथा  सुमित पाण्डे क्षेत्राधिकारी नैनीताल द्वारा थानाध्यक्ष तल्लीताल  मनोज नयाल को टीम मौके पर भेजने हेतु निर्देशित किया गया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 सतीश उपाध्याय, का0 राजकुमार ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 108 एम्बुलेंस बुलवाई और स्टेचर की मदद से बुजुर्ग को सुरक्षित बी.डी. पांडे चिकित्सालय, मल्लीताल पहुँचाया।

पुलिस की यह पहल एक बार फिर सिद्ध करती है कि उत्तराखण्ड पुलिस केवल कानून-व्यवस्था ही नहीं बल्कि मानव सेवा में भी सदैव अग्रसर है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में विजयदशमी पर मां दुर्गा को भावुक विदाई, सिंदूर खेला के साथ संपन्न हुआ दुर्गा महोत्सव
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.