ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

नैनीताल में मां नैना देवी व्यापार मंडल की ओर से आगामी पर्यटन सीजन को लेकर बैठक की गई

रिपोर्टर भुवन सिंह ठठोला

नैनीताल। मंगलवार को नैना देवी व्यापार मंडल की ओर से बोट हाउस क्लब में प्रेस वार्ता की गई।जिसमें पर्यटन सीज़न संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनित टंडन ने कहा कि बुधवार को ज़िलाधिकारी कार्यालय में पर्यटक सीजन को लेकर बैठक की जानी है।
लेकिन बैठक में हर बार सिर्फ़ पार्किंग को लेकर ही बात की जाती है। जिससे बैठक का कोई लाभ नहीं होता।
उनकी ओर से पर्यटक सीजन को देखते हुए हुए ट्रैफ़िक मैनेजमेंट रुट प्लान तैयार किया गया है।

जिससे पर्यटकों को सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि पर्यटन सीज़न नज़दीक है और मॉल रोड व अन्य जगहों में अभी भी खुदाई चल रही है।

जिससे आने वाले समय में पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा,साथ ही ट्रैफ़िक ज़्यादा होने के कारण पर्यटन सीज़न में कई दुर्घटनाएँ देखने को मिलती है।

जिसमें कई लोग घायल हो जाते हैं उनकी सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से मेडिकल टीम बनाई जानी चाहिए।
वहीं पालिका की ओर से तैयार किए गए बहुत से टेंडर भी लंबित हैं जिससे पालिका कर्मचारियों और स्थायी निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि शहर में 27 ई रिक्शा चलाने की योजना बनायी जा रही है।जबकि शहर में इतने ई रिक्शों की आवश्यकता नहीं है।
उनकी ओर से यह सारे मुद्दे को ज़िलाधिकारी के सामने रखा जाएगा

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ब्रह्ममुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों के लिए खुला माँ नंदा-सुनंदा का दरबार, जयकारों से गूंजा नैनीताल, हजारों भक्तों ने किये मां के दर्शन, वीडियो....

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.