ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में मां नैना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष से पुनीत टंडन ने मुख्य अधिशासी अधिकारी कैंटोनमेंट बोर्ड नैनीताल के इन सभी सराहनीय कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त कर सम्मान किया।

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी श्री वरुण कुमार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने तथा भवाली रोड पर ट्रैफिक सहूलियत हेतु कार्य और संबंधित ईको एंड एडवेंचर पार्क सेल्फ़ी पॉइंट इत्यादि हेतु प्रशंसा पत्र और सम्मान।

माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल द्वारा आज श्रीमान वरुण कुमार मुख्य अधिशासी अधिकारी कैंटोनमेंट बोर्ड नैनीताल के बेहद सराहनीय कार्यों के मद्देनज़र प्रशंसा पत्र दिया गया। वरुण कुमार जी के बेहद अच्छे प्रयासों से ना ही पर्यटन व्यवसाय बल्कि पर्यटक को सहूलियत के साथ नैनीताल की पर्यटन छवि में भी इस प्रयास का महत्व जुड़ता है।

आपके द्वारा केलाखान के पास गार्डन और आई लव नैनीताल कैंटोनमेंट सेल्फ़ी पॉइंट जैसे कदम बेहद पसंद करे गये हैं।

साथ ही कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा गेस्ट हाउस के पास के बेहद परेशानी वाले सड़क के किनारे लगी दीवार को पतला और आसान बना कर के सड़क पर वाहनों की आवाजाही में जो सहूलियत हुई है उससे जाम की इस्तिथि से तो निजाद मिला ही है साथ ही पर्यटन सीजन में ट्रैफिक व्यवस्था भोवली रोड में सुचारू करने में भी आसानी हुई है। यह पॉइंट हमेशा से ही एक बॉटल नेक रहा है और सीजन के समय अक्सर यहाँ ट्रैफिक जाम रहता था। यह एक अत्यंत ही महत्वपूर्ण कदम है जो की उनके द्वारा लिया गया।

आपकी लीडरशिप में कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा पाइनस द फोरेस्ट पैराडाइस एडवेंचर पार्क एंड ईको स्पॉट भी एक बेहद रोचक शुरुआत है जिसके की बच्चे और बड़े सभी अनन्द लेते हैं और पर्यटकों के लिए भी एक अच्छा मनोरंजन हैं।

मुख्य अधिशासी अधिकारी कैंटोनमेंट बोर्ड नैनीताल के इन सभी सराहनीय कार्यों के लिए माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने उनका आभार व्यक्त कर सम्मान किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विश्वशांति की कामना के साथ नन्दा देवी महोत्सव में हुआ हवन-यज्ञ, कन्या पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.