ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्रीहल्द्वानी में Instagram पर ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बनकर घूम रहा था युवक, फौजी वर्दी और फर्जी Army ID का किया इस्तेमाल; AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो, एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने किया पर्दाफाशभीमताल के अल्चौना में बरसाती नाले ने मचाई तबाही, ‘पांडे छोड़’ के घरों में घुसा मलबाहल्द्वानी में उफान पर गौला नदी, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने काठगोदाम और बनभूलपुरा पुलों का किया निरीक्षण; पुलिस-एसडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देशभीमताल के अलचौना पाण्डेछोर में आपदा का जायजा लेने पहुंचे हरीश पनेरु, ग्रामीणों ने उठाई 5 साल पुरानी सुरक्षा दीवार की मांग

नैनीताल स्थिति ठंडी सड़क में नशे के हालात में  घायल अवस्था पड़ा मिला युवक

रिपोर्टर : गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। शहर की ठंडी सड़क स्थित गर्ल्स हॉस्टल पगडंडी मार्ग के पास गुरुवार को एक अधेड़ युवक खाई में घायल अवस्था में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में रेलिंग के नीचे गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई और वह खून से लथपथ हो गया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पत्रकार भुवन सिंह ठिठोला ‘गुड्डू’ ने तत्काल 108 स्वास्थ्य सेवा को फोन कर मदद मांगी। आरोप है कि फोन रिसीव करने वाले कर्मी ने मौके पर पहुंचने के बजाय पत्रकार से ही घायल को खाई से निकालकर सड़क तक लाने की बात कही, जिससे 108 सेवा की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पत्रकार ने तुरंत एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकाला।

एसडीआरएफ अधिकारियों के अनुसार घायल के सिर पर चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एंबुलेंस के जरिए बी.डी. पांडे अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा 108 के कथित गैरजिम्मेदार रवैये पर नाराजगी जताई है। वहीं एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  दर्दनाक सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.