ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलानरक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएं

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) नेता राजभवन परिसर में औषधीय गुणों से भरपूर जिन्को बाइलोबा पौधे का  किया रोपण 

रिपोर्टर : गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज राजभवन परिसर में औषधीय गुणों से भरपूर जिन्को बाइलोबा पौधे का रोपण किया।

इस अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. चिन्मय पंडया भी मौजूद रहे उन्होंने भी राजभवन परिसर में पौधरोपण किया।

राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सभी को पर्यावरण के संरक्षण-संवर्धन का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हम अपने पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने के साथ-साथ इनकी देखभाल भी जरूरी है।

राज्यपाल ने कहा कि हमारा पर्यावरण प्रकृति का अनमोल उपहार है और इसे हमें अपने और आने वाली पीढ़ी के लिए सहेजकर रखना होगा। हमारी आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध जल, हवा, मिट्टी एवं पर्यावरण मिले।

इसके लिए पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण पर सभी को ध्यान देना होगा। इस अवसर पर राज्यपाल ने वृक्ष मानव से विख्यात विश्वेश्वर दत्त सकलानी जी को भी उनकी जन्म जयंती के अवसर पर याद किया और कहा कि उन्होंने रिकॉर्ड 50 लाख से अधिक पेड़-पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपना अतुल्य योगदान दिया।

इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने भी पौधरोपण किया।

यह भी पढ़ें :  नेपाल-तिब्बत सीमा पर फिर मंडराया बड़ा खतरा, मलबे से बनी झील ओवरफ्लो; तिब्बत में बांध टूटा

You missed

error: Content is protected !!