रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। पेरेंट्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन ने मंगलवार को गोवर्धन हॉल में बहुप्रतीक्षित फ्रॉस्टी फिएस्टा एक प्री-क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया।

इस आयोजन ने परिवारों, बच्चों और युवाओं को एक साथ लाकर खुशी, उत्सव और सामुदायिक एकता का माहौल बनाया जो त्योहार के इस खास मौके को और भी यादगार बना गया।

इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें ओपन माइक परफॉर्मेंस, गायन और नृत्य, क्राफ्ट स्टॉल, बच्चों के लिए टैटू, स्टैंड-अप कॉमेडी, इंटरैक्टिव खेल, सीक्रेट सांता गिफ्ट एक्सचेंज,पॉटलक और केक कटिंग समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नैनीताल पेरेंट्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की आयोजन समिति ने मेल-मिलाप के महत्व पर जोर दिया, जो सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देते हैं, रचनात्मकता को प्रोत्साहित करते हैं और माता-पिता और बच्चों के बीच रिश्तों को मजबूत करते हैं।

ऐसे आयोजन परिवारों को अर्थपूर्ण बातचीत करने और बच्चों को अपनी प्रतिभा व्यक्त करने के साथ-साथ समुदाय और परंपरा के महत्व को समझने का अवसर प्रदान करते हैं।

इस अध्यक्ष मनीष कुमार, शैली कृष्णानी, पुरुषोत्तम कृष्णानी, निवेदिता मेहरोत्रा, नेहा छाबड़ा, अशोक कुमार, ख्याति, आशीष, गुलराना, चेष्टा समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  देर रात अंधाधुंध फायरिंग, युवक की मौत; गांव और आसपास के लोगों पर गोली चलाने का आरोप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.