ब्रेकिंग न्यूज़

रामनगर व बनभूलपुरा पुलिस की कार्यवाही

नशीले इंजेक्शनों की सप्लाई कर युवाओं के नसों में जहर घोलने की थी तैयारी
नैनीताल पुलिस की चाक चौबंद चैकिंग में 45 नशे के इंजेक्शन संग हुई 3 नशा तस्करों की गिरफ्तारी

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम व आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी रामनगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री अरूण सैनी एवं श्री नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कुल- 43 नशीले इन्जेशन बरामद कर 03 युवकों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

थाना बनभूलपुरा-

पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान 1 युवक के कब्जे से 8 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ काबुल के गेट के पास बनभूलपुरा से गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरूद्व थाने में धारा-8/22 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी-
अशद उर्फ आशू उम्र- 20 वर्ष पुत्र स्व0 श्री नासिर हुसैन निवासी शनि बाजार रोड वार्ड न0 29 वनभूलपुरा
पुलिस टीम
1- श्री नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष
2-उ0नि0 अनिल कुमार
3-का0 भूपेन्द्र जेष्ठा
4-का0 दिलशाद अहमद

2-शान्ति व्यवस्था/ रात्रि गश्त के दौरान 1 युवक के कब्जे से कुल- 20 नशीले इन्जेक्शन के साथ भारद्वाज तिराहे के पास रेलवे बाजार रोड बनभूलपुरा से गिरफ्तार कर उक्त केे विरूद्ध धारा-8/22 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त 
1- विवेक कुमार पंत उम्र 31 वर्ष पुत्र श्री दिनेश चन्द्र पंत निवासी तुलसी नगर पाँलीसीट, हल्द्वानी
पुलिस टीम-
1- श्री नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष
2- उ0नि0 अनिल कुमार
3- का0 नरेन्द्र गिरी
4-का0 हेम चन्द्र डालाकोटी

कोतवाली रामनगर-

पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान ऊॅटपड़ाव पुलिया रामनगर के पास *01 युवक के कब्जे से 15 प्रतिबन्धित नशीले इन्जेक्शन बरामद* कर *गिरफ्तार* किया है। थाने में 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

गिरफ्तारी-
1- सागर उम्र- 24 वर्ष पुत्र रामपाल निवासी- रेलवे पड़ाव रामनगर

पुलिस टीम-
1- व0उ0नि0II मनोज नयाल
2- उ0नि0 भुवन चन्द्र जोशी
3- हे0का0 नसीम अहमद
4- का0 जसवीर सिंह
5- का0 संजय कुमार

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, मशीनों और औजारों की हुई विशेष पूजा-अर्चना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.