भवाली पुलिस ने एनसीसी केडिटों एवम मुखानी पुलिस ने स्कूली बच्चों को पढ़ाया जागरूकता का पाठ

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशानुसार 2 माह का “नशामुक्ति अभियान” चलाकर नशा उन्मूलन हेतु आमजनमानस, स्कूली बच्चों आदि को जागरूक किया जा रहा है।

 प्रहलाद नारायण मीणा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों, एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद स्तर पर नशा मुक्ति अभियान चलाये जाने व मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त संलिप्त के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने व स्कूल, काँलेजों व क्षेत्र में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर जागरुक करने के निर्देश दिए गए हैं।

 प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली श्री डी0एल0 वर्मा के नेतृत्व* में उ0नि0 धर्मेंद्र कुमार चौकी प्रभारी खैरना द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाडी में NCC कैम्प में जाकर कुमाऊँ के 06 जिलों के NCC कैडिटों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर क्राइम , महिला सुरक्षा, उत्तराखण्ड पुलिस एप्प यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया।

थानाध्यक्ष मुखानी  पंकज जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 मनोज सिंह अधिकारी चौकी लमाचौड व म0का0 अचला गड़िया द्वारा ABM पब्लिक स्कूल एवम GIC कठहरिया में छात्र छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने की अपील की गई।

जागरूकता कार्यक्रम में 250 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

अभियान में पुलिस द्वारा सभी को नशे के दुष्परिणामों के बारे में सचेत किया गया तथा अपने आस-पास सभी को नशे के दुष्परिणामों के सम्बंध में जागरुक करने हेतु बताया गया।
बताया कि यदि कोई नशे की सामग्री की तस्करी करता है तो तुरंत सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्प लाईन नंबर 112 में दें। इसके अतिरिक्त साइबर अपराध ,महिला सुरक्षा ,बाल अपराध आदि के विषय में जानकारी दी गयी।

नैनीताल पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरुकता अभियान नैनीताल पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरुकता अभियान नैनीताल पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरुकता अभियान

 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल 27 अक्टूबर 2026 : चमकेगी इन राशियों की किस्मत
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.